NEELAM GUPTA

Add To collaction

लेखनी कहानी -25-Nov-2021 मेरे सुपर हीरो

चल सिनेमा चलेगी ।मेरे सुपर हीरो की फिल्म लगी है। मैं तो पहला दिन पहला शो देखती हूं ,वही तो असली हीरो हैं ।मैं तो उसकी एक नजर पर भी फिदा हूँ।क्या बालों का स्टाईल क्या बोलने का तरीका सब पर वारी वारी जाऊँ। मैं तो पूरी दीवानी हूँ उसकी। हाय हाय... और क्या कहूँ...


ओए सोनिए किथे चली गई ?तेरे लिए होगा वह असली हीरो? लेकिन मेरा हीरो तो कोई और है, जो असली जिंदगी में भी अपने फर्ज निभाते हैं और उनकी बातों से मैं प्रभावित होती हूं ।"नकली सुपर हीरो का क्या है फिल्मों में झूठी एक्टिंग करते हैं झूठे किरदार निभाते हैं"।हाँ कुछ समय के लिए अपना प्रभाव हमारे दिलों दिमाग पर छोड़ जाते है।

इससे ज्यादा कुछ नहीं..


मेरे अनुसार ..असली हीरो तो वह होते हैं, जो समाज ,देश के लिए कर्तव्य निभाते हैं। जैसे हमारे सैनिक जो हमारे देश के लिए कुर्बान होते हैं अपने घर परिवारों को भी नहीं देखते,हमारे शिक्षक सभी को शिक्षा देखकर देश का विकास करते हैं ,खिलाड़ी जो अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन करते हैं,देश के नेता यदि अपना कर्तव्य अच्छे से निभाए तो हमारा देश उन्नति की बुलंदियां छूने लगता हैं। हमारें समाज सुधारक जो सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हैं और समाज में एक नयापन लाते हैं। मजबूर लोगों की सहायता करते हैं समय-समय पर दान धर्म से हर जगह मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसी संस्थाएं जो बाढ़ ,प्राकृतिक आपदा में सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती हैं ।ऐसे लोग हमारे देश के सुपर हीरो हैं। 


हमारे स्वयं के हीरो हैं हमारे पिताजी, जिन्होंने अपने परिवार का भरण पोषण किया। हर हाल में चाहे स्वयं कितनी परेशानी झेली।

लेकिन अपने कर्तव्यों के लिए हमेशा आडिंग रहे और मुझे हमेशा हौसला अफजाई करते रहे कि मैं आत्मनिर्भर बनूं। नारियां कमजोर नहीं होती है।

यदि आत्मनिर्भर हो तो किसी के सहारे के लिए कष्ट नहीं सहती है। अपने आत्म बल अपनी जिंदगी सवार सकती हैं।


खुद अपने लिए अभी कुछ नहीं लाते थे ।और हम लोगों के लिए कभी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। दुख में भी उनका मुस्कुराते हुए चेहरा हमने देखा। हमारे जीवन के असली हीरो हैं वे सुपर हीरो।

हमारे सपने पूरे करने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की अपने शरीर का भी ध्यान नहीं रखा। इतना भी बीमार हो हमेशा काम पर जाते थे। सुख दुख सहने वाले हमारे पिता जी ने हमें हर मुश्किल के लिए तैयार किया। 

कभी हम कमजोर पड़े तो हमारी हौसला अफजाई की हमें आगे बढ़ने के लिए हमेशा अग्रसर रहते थे। सामाजिक तत्वों मैं भी हिस्सा लेते थे उनका व्यक्तित्व अलग ही झलकता था। हम भी उनके जैसा बनना चाहते थे, कि किस कोई भी परेशानी हो उसका सामना हम अच्छे से कर सके। कभी हमारे कदम डगमगाए नहीं। इससे अच्छा और कौन सुपर हीरो हो सकता है। जिसमें हमारे जिंदगी को सवार दिया।


हाँ तु कहती तो बिल्कुल सही है आगे से मनोरंजन के लिए सिनेमा देखूंगी। 

सच्ची बात कही तुने...असली हीरो तो हमारे जीवन को सही दिशा दिखातें हैं। हीरा होते है सुपर हीरो," जो कोयले से निकल कर अपनी चमक से दुनिया रोशन कर देते है"।



   8
8 Comments

रतन कुमार

27-Nov-2021 04:44 PM

Nice story

Reply

Seema Priyadarshini sahay

26-Nov-2021 02:22 AM

बढ़िया कहानी

Reply

Dr. SAGHEER AHMAD SIDDIQUI

25-Nov-2021 09:12 PM

Wah

Reply